सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अब रतलाम के स्कूलों में नहीं होगा Yes Sir! बोलना पड़ेगा जय हिंद, मंत्री विजय शाह का Video Viral

2 मिनट पढ़ें

mp minister vijay shah says attendance be taken with slogan of jai hind in  all schools in ratlam district यस सर, यस मैडम की जगह स्कूलों में बोलना होगा  जय हिंद, रतलाम

 

अब रतलाम के स्कूलों में नहीं होगा Yes Sir! बोलना पड़ेगा जय हिंद, मंत्री विजय शाह का Video Viral

मंत्री विजय शाह ने कहा कि जब तक हम हैं हमारी उपस्थिति में सरकारी स्कूल हो या हो प्राइवेट स्कूल सभी जगह अब यस मैडम यस सर नहीं बोलेंगे, इसकी जगह जयहिंद सर बोलेंगे.

मध्य प्रदेश के रतलाम में मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रतलाम जिले में सरकारी स्कूल हो या निजी स्कूल जब भी छात्र का नाम लिया जाएगा तो कोई भी यस सर नहीं बोलेगा. छात्र जय हिंद सर बोलेंगे. उनके इस बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मंत्री विजय शाह रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार रतलाम पहुंचे थे, जहां वो भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत कर रहे थे, तभी देशभक्ति के जोश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं को रतलाम जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए निर्देश बोल कर बता रहे थे कि अब रतलाम जिले के कोई भी स्कूल में छात्र-छात्रा यस मैडम और यस सर करके नहीं बोलेंगे अब बोलेंगे जय हिंद सर और जब जय हिंद सर बोलेंगे तब अपना हाथ खड़ा करके बोलेंगे देश भक्ति के जोश और जज्बे से बोलेंगे जय हिंद सर.

‘आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी’

मंत्री विजय शाह ने आगे कहा, “आने वाली पीढ़ी के लिए ये जरूरी है. ये पीढ़ी इस ही तरह जय हिंद बोलेगी. जब तक हम हैं हमारी उपस्थिति में सरकारी स्कूल हो या हो प्राइवेट स्कूल सभी जगह अब यस मैडम यस सर नहीं बोलेंगे सिर्फ बोलेंगे जय हिंद सर. उन्होंने कहा की इससे देश हित की भावना बच्चों में बढ़ेगी इसलिए अब निजी व सरकारी सभी स्कूल में जय हिंद बोलकर उस्थिति दर्ज करवाना होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो बोलते हुए मंत्री की नजर मीडिया के कमरे पर पड़ी और उन्होंने वीडियो बंद करने को कहा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *