सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अब दिल्ली होगी साफ़ अभियान का नहीं पड़ रहा कोई असर : नीलम चौधरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब दिल्ली होगी साफ़ अभियान का नहीं पड़ रहा कोई असर : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी और दिल्ली की सरकार नये नये नारे दे जनता को गुमराह करती है लेकिन जमीनी स्तर कोई काम नहीं करती | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं चुनाव से पूर्व आप पार्टी नें नारा दिया था कूड़े के पहाड़ हटाने है ,दिल्ली को कूड़ा मुक्त करना है लेकिन निगम की सत्ता में आये आम आदमी पार्टी को नौ माह से अधिक समय हो चुका | शैली ओबराय दो बार महापौर बन चुकी लेकिन दिल्ली से कूड़े के पहाड़ तो क्या कूड़ा ही नहीं हटा |

Advertisement

आज भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कूड़े के अम्बार  लगे देखे जा सकते हैं | नीलम चौधरी कहती हैं  शैली ओबराय नें अभियान शुरू किया है अब दिल्ली होगी साफ़ लेकिन इस अभियान का भी अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिल रहा | खास तौर से यमुना पार का तो बुरा हाल है मंडोली रोड राम नगर इलाके का प्रमुख मार्ग है मुख्य मार्ग पर ही गलियों के नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लगे देखे जा सकते हैं अंदर गलियों का तो और बुरा हाल है कई -कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता | नन्द नगरी हो या सीमा पुरी गंदगी से लोगो का जीना हराम हो रखा है सुंदर नगरी केवल नाम की सुंदर नगरी ही मेयर साहिबा को दफ्तर से निकल यमुनापार की कालोनियों में घूमना चाहिए | नगर निगम नें कूड़ा उठवाने के लिए एप तो बनवा दिया लेकिन कच्ची कालोनियों और गरीब बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगो को एप की कोई जानकारी ही नहीं होती | नीलम चौधरी कहती हैं आप पार्टी केवल कागजों में अभियान चलती है जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *