Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Green Cover: दिल्ली सरकार हरित क्षेत्र को बढ़ाने के झूठे दावे...

Delhi Green Cover: दिल्ली सरकार हरित क्षेत्र को बढ़ाने के झूठे दावे करती है : अरुण तोमर

0
61

Delhi Green Cover: दिल्ली सरकार हरित क्षेत्र को बढ़ाने के झूठे दावे करती है : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : अरावली पर्वत श्रृंखला में शामिल उत्तरी रिज की 277.56 एकड़ जमीन अब आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने प्राकृतिक विरासत और हरित क्षेत्र को बचाने के लिए इंडियन फॉरेस्ट एक्ट (भारतीय वन अधिनियम) के तहत इस क्षेत्र के लिए फेज-I नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है। इसी विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली सरकार हरित क्षेत्र को बढ़ाने के झूठे व खोखले दावे करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वादे तो बहुत करती है लेकिन काम कुछ नहीं करती। श्री तोमर ने कहा कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने नमो ऑक्सीजन पार्क बनाने का और मिशन ग्रीन दिल्ली के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने का दावा भी किया लेकिन उसका कोई भी लाभ देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की योजनाएं हवा हवाई होती है। श्री तोमर ने कहा की दिल्ली सरकार काम कुछ नहीं करती बस समय समय पर हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाओं की घोषणा करती है और वह घोषणाएं भी सिर्फ कागजी होती है, जमीनी स्तर पर कुछ नहीं और ऐसा भाजपा इसलिए करती है ताकि वह दिल्ली की जनता में यह झूठा संदेश दे सके कि दिल्ली सरकार दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए बहुत काम कर रही है क्योंकि हरित क्षेत्र के बढ़ने से प्रदूषण कम होगा इसलिए दिल्ली सरकार लोगों को इस भ्रम में रखना चाहती है कि दिल्ली सरकार हरित क्षेत्र को भी बढ़ा रही है और प्रदूषण को भी कम करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक के अपने कार्यकाल में सिर्फ दिखावे की राजनीति ही की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here