सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उत्तर कोरिया ने फिर दागीं 3 बैलिस्टिक मिसाइलें बढ़ा तनाव दक्षिण कोरिया ने बढ़ाई सतर्कता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र में ड्रोन भेजने कारण बढ़े तनाव के बीच अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उनके देश की सेना ने सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी इलाके से तीन मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के बाद दक्षिण कोरिया ने सतर्कता बढ़ा दी है और वह अमेरिका से निकट समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उधर जापान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध रूप से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह पिछले आठ दिन में उत्तर कोरिया की ओर से किया गया पहला मिसाइल प्रक्षेपण है। उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले दक्षिण कोरिया ने प्योंगयांग पर उसके हवाई क्षेत्र में 5 ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था। उत्तर कोरिया ने इससे पहले 2017 में दक्षिण कोरिया में ड्रोन भेजे थे।

दक्षिण कोरिया के युद्धक विमान और हेलीकॉप्टर सीमा पर देखे गए उत्तर कोरिया के किसी भी ड्रोन को गिराने में नाकाम रहे और ये ड्रोन वापस उत्तर कोरिया लौट गए। इनमें से एक उत्तरी सियोल तक गया। दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरियाई ड्रोन को मार गिराने में असफल होने पर माफी मांगी है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने उत्तर कोरिया पर बेहतर तरीके से नजर रखने के लिए मजबूत वायु रक्षा प्रणाली और उच्च-तकनीक वाले ड्रोन हासिल करने का मंगलवार को आह्वान किया। साल 2022 खत्म हो रहा है और इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रेकॉर्ड संख्या में मिसाइल परीक्षण किए हैं। उन्होंने अगले साल भी हथियारों की रेस में शामिल रहने के संकेत दिए हैं। 2023 के लिए किम ने आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए नए अहम लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इन लक्ष्यों के बारे में अधिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन साफ है कि उत्तर कोरिया सैन्य शक्ति को तेजी से आगे बढ़ाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *