सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Noida Workers Protest Violence: वेतन वृद्धि मांग को लेकर भड़की हिंसा, आगजनी और पथराव से हालात बेकाबू

3 मिनट पढ़ें

Noida Workers Protest Violence: वेतन वृद्धि मांग को लेकर भड़की हिंसा, आगजनी और पथराव से हालात बेकाबू

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन उस समय उग्र रूप ले गया जब हजारों की संख्या में कर्मचारी फेज-2 और आसपास के सेक्टरों में सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन ने तोड़फोड़, आगजनी और पथराव का रूप ले लिया। नोएडा के सेक्टर-84, सेक्टर-59, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 सहित कई इलाकों में स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही, जहां प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कंपनी गेट और मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और आम नागरिकों को घंटों भारी जाम का सामना करना पड़ा। फेज-2 क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़े, जहां भीड़ ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और कमांडो घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

सेक्टर-84 में हालात सबसे अधिक गंभीर रहे, जहां करीब चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। मदरसन कंपनी के पास भी कई गाड़ियों को आग लगाई गई और पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रदर्शन के दौरान निजी संपत्तियों और औद्योगिक इकाइयों को भारी क्षति पहुंची। कई जगहों पर कर्मचारियों ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम से पहले रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करने और समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को आंदोलन और अधिक उग्र हो गया। हजारों की संख्या में श्रमिक अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करते रहे, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

पुलिस और प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पूरे नोएडा में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रख रही हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और उपद्रवियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *