सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Noida Fire: नोएडा सर्विस सेंटर में भीषण आग, आधा दर्जन से ज्यादा कारें राख

2 मिनट पढ़ें

Noida Fire: नोएडा सर्विस सेंटर में भीषण आग, आधा दर्जन से ज्यादा कारें राख

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ जब मारुति सुजुकी के विपुल मोटर सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पहले एक खड़ी कार से भड़की और फिर उसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सर्विस सेंटर का पूरा फर्स्ट फ्लोर और फिर सेकंड फ्लोर भी आग की गिरफ्त में आ गया। इस हादसे में छह से ज्यादा कारें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।

आग लगते ही सर्विस सेंटर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घबराहट के बीच लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकले। मौके पर तुरंत सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग की टीम फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर लिया है और हालात पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर से शहर में सुरक्षा मानकों और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *