सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नोएडा में महिला से बदसलूकी मामले में सांसद महेश शर्मा बोले- 48 घंटे में जेल में होगा श्रीकांत त्यागी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

खुद को भाजपा का नेता बताकर एक महिला से बदसलूकी करने और रौब झाड़ने वाला स्थानीय नेता श्रीकांत त्यागी वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उसकी दबिश के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि श्रीकांत की तलाश जारी है। मामले के तूल पकड़ने के बाद नोएडा के सांसद महेश शर्मा यहां पहुंचे और कड़ी कारवाई का भरोसा दिलाया। बता दे की सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।” घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि वह एक महिला के साथ बहस कर रहा है और कुछ ही देर में वह महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को BJP के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *