सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा पेपर लीक मामले में कोई नेता या अधिकारी शामिल नहीं, कठोर कदम उठाने की कही बात

2 मिनट पढ़ें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में राज्य सरकार की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए मंगलवार को स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में कोई नेता या अधिकारी संलिप्त नहीं है। गहलोत ने कहा कि ‘‘सरकार की उपलब्धियों से बौखलाए विपक्ष वाले’’ षड्यंत्र के तहत इस तरह के आरोप लगा रहे हैं जबकि राज्य सरकार ने ऐसे प्रकरणों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा था कि ऐसे मामलों में ‘छोटी-मोटी दलाली’ करने वालों के बजाय ‘सरगनाओं’ को पकड़ा जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक मामलों के आरोपियों के मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क हैं। गहलोत ने पेपर लीक प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, कई के मकानों पर हमने बुलडोजर चलाए हैं। कानून भी पारित किया गया है, ऐसे मामलों में शामिल बच्चों के भविष्य में परीक्षाओं में बैठने पर रोक लगा दी गई है। पेपर लीक करने वालों के गिरोह तक हम पहुंचे हैं, उन्हें जेल पहुंचाया गया है। यह भी तो देखिए क्या इतने कड़े कदम हिंदुस्तान में कहीं और उठाए गए हैं?’’

गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार तीन लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे रही है, 1.35 लाख नियुक्तियां हो चुकी हैं, 1.25 लाख नियुक्तियां प्रक्रिया में हैं और एक लाख नियुक्तियां और होंगी… विपक्ष के लोग तो यही चाहते हैं कि इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार को क्यों मिले।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि साढ़े तीन लाख के आसपास सरकारी नौकरियां भरी गई हैं। इस उपलब्धि का श्रेय सरकार को नहीं मिले, इसके लिए विपक्षी पार्टी के

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *