सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Banke Bihari Temple Accident: बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Banke Bihari Temple Accident: बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गेट नंबर 5 के पास स्थित गली में एक निजी भवन का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 8 से 9 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित गली नंबर 5 में एक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदर भी बैठे हुए थे, जिससे कमजोर संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह अचानक टूट गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर क्षेत्र की गली में श्रद्धालुओं की आवाजाही दिखाई दे रही है। वीडियो में हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी और लोगों द्वारा घायलों की मदद करते हुए भी देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी।

हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मथुरा डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि घायलों में से पांच लोगों के सिर में चोटें आई हैं। अधिकांश लोगों की हालत स्थिर है, जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसका विशेष उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना को लेकर स्पष्ट किया कि हादसा मंदिर परिसर के अंदर नहीं बल्कि मंदिर के पास स्थित गली नंबर 5 में हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला रहे हैं कि बांके बिहारी मंदिर के भीतर कोई दुर्घटना हुई है, जबकि ऐसा नहीं है। हादसा एक निजी मकान के छज्जे के टूटने से हुआ है और प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है, इसके बावजूद आसपास की कई पुरानी और जर्जर इमारतों की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दावे तो करता है, लेकिन संकरी गलियों में मौजूद खतरनाक और जर्जर भवनों के सर्वेक्षण एवं मरम्मत की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।

बांके बिहारी मंदिर देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस हादसे ने मंदिर क्षेत्र में मौजूद पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित भवन की स्थिति पहले से कितनी जर्जर थी तथा सुरक्षा संबंधी उपायों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *