Home Breaking News नीतीश कुमार चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सवाल पर बगल में खड़े...

नीतीश कुमार चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सवाल पर बगल में खड़े मंत्री से पूछने लगे,फिर CM ने कही ये बात

0
140

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सवाल पर बगल में खड़े मंत्री से पूछने लगे नीतीश, फिर CM ने कही ये बात

नीतीश कुमार ने देश के सबसे बड़े परीक्षा परिसर ‘बापू परीक्षा परिसर’ का बुधवार को उद्घाटन किया. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया दी है.

पूरे भारतवासियों के लिए आज का दिन बड़ा है. बुधवार (23 अगस्त) की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग शुरू करेगा. इसको लेकर देश भर में पूजा-पाठ और दुआएं की जा रही हैं कि यह सफल लैंडिंग हो सके. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े परीक्षा परिसर ‘बापू परीक्षा परिसर’ का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. परीक्षा परिसर में उन्होंने पौधारोपण भी किया. ‘बापू परीक्षा परिसर’ का उद्घाटन करने के बाद परीक्षा परिसर का नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया. इस पूरे कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार जब मीडिया से बात कर रहे थे तो वह चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर किए गए सवाल शायद समझ नहीं पाए और वे अपने बगल में खड़े जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी से ही पूछने लगे.

इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को कान में चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पूरी बात बताई. फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी बात समझी तब उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि अच्छी बात है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here