सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Nitish Kumar Oath: बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन पूरा, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nitish Kumar Oath: बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन पूरा, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार की राजनीति में एक बार फिर ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री पद की रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन बेहद भव्य और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया।

नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लेकर उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी नई भूमिका की शुरुआत की।

इसके बाद एक-एक कर नई एनडीए सरकार के मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें विजय कुमार चौधरी, विजयेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी शामिल रहे।

इसके बाद लेशी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने भी शपथ लेकर कैबिनेट का हिस्सा बने। अगले चरण में मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने शपथ ली। अंत में लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने पदभार संभालते हुए शपथ ग्रहण समारोह का समापन किया।

Advertisement

पटना के गांधी मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार और नई कैबिनेट को शुभकामनाएं देने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं ने बिहार सरकार के भविष्य की सराहना की और डबल इंजन सरकार से राज्य में तेज़ विकास की उम्मीद जताई।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से दो मंत्रियों के शामिल होने की पुष्टि पार्टी सांसद राजेश वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी को बिहार की जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और इस जनादेश को पूरा करना ही उनका लक्ष्य होगा।

इस बीच, शपथ ग्रहण से पहले एनडीए के भीतर विभागों को लेकर किसी भी मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार पूर्ण एकता के साथ काम करेगी और यह एनडीए की सरकार है, किसी एक दल की नहीं।

इस ऐतिहासिक मौके पर, एनडीए के नेताओं ने बिहार के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को लेकर तेज गति से काम करने का संकल्प दोहराया। नीतीश कुमार के 10वीं बार सत्ता संभालने के साथ नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, और राज्य की जनता की उम्मीदें एक बार फिर डबल इंजन सरकार पर टिक गई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *