सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

संजय गोयल के समर्थन में नितिन गडकरी पहुंचे शाहदरा

3 मिनट पढ़ें
संजय गोयल

संजय गोयल के समर्थन में नितिन गडकरी पहुंचे शाहदरा

Advertisement

संजय गोयल के समर्थन में नितिन गडकरी पहुंचे शाहदरा

* कई आप वर्कर शामिल हुए भाजपा में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा विधानसभा प्रत्याशी संजय गोयल द्वारा आज शुक्रवार जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ माता मंदिर गीता भवन में दर्शन करके किया गया | संजय गोयल द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों के साथ भी बैठक की गई तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी द्वारा लोहार समाज, वाल्मीकि समाज और रविदास समाज के साथ अनेकों बैठके सीमापुरी में की गई । श्वेतांबर जैन समाज द्वारा संजय गोयल के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन ओसवाल भवन विवेक विहार में किया गया जिसका संचालन बाबूलाल गोलछा ने किया |

संजय गोयल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा छोटा बाजार परशुराम चौक पर एक सभा को संबोधित किया गया जिसमें नितिन गडकरी ने कार्यकर्ताओं सहित सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को मोदी की गारंटी का विश्वास दिलाया । गडकरी के अनुसार हमारा देश आज विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इसमें दिल्ली की बहुत बड़ी भूमिका है भारतीय जनता पार्टी को दिया गया एक-एक वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा दिल्ली में डबल इंजन की सरकार ही केंद्र की आयुष्मान योजना , महिला सशक्तिकरण योजना सहित संकल्प पत्रों में मोदी जी की हर गारंटी को लागू कर सकती है।

Advertisement

गडकरी के अनुसार भाजपा दिल्ली को ऐसी राजधानी बनाना चाहती है जो नए वर्क आर्डर के हिसाब से बनने वाली नई वैश्विक व्यवस्थाओं का सेंटर हो, एक ऐसी राजधानी जो अर्बन डेवलपमेंट का आधुनिक मॉडल बने। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को देश के दूसरे राज्यों से जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे का जाल
बिछाया जा रहा है दिल्ली अब इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ रही है दिल्ली में ट्रैफिक की चुनौतियों से निपटने के लिए अर्बन एक्सटेंशन रोड,द्वारका एक्सप्रेसवे, का काम इसका जीवन उदाहरण है। गडकरी द्वारा उपस्थित विशाल जन समूह से अपील की गई कि दिल्ली में जन सेवा को प्राथमिकता दी जाए अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी को चुना जाए दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाई जाए |

भाजपा के लिए सोने पे सुहागा आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शाहदरा विधानसभा में आए पर उनके आने से पहले बड़ी संख्या में आप पार्टी के शाहदरा मंडल के वरिष्ठ पधादिकारियों ने नितिन गडकरी की उपस्थिति में भाजपा जॉइन का ली सरदार सतनाम सिंह, संचित आचर्य, सुरेंद्र गुप्ता लोनी वाले,पवन शर्मा, दीपक सिंधु सहित 45 से अधिक आप पार्टी के पधादिकारियों ने सेंकड़ो कार्यकर्ताओं सहित भाजपा का पटका पहना ‎|

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *