सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से एनआईए ने लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, जांच में तेजी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से एनआईए ने लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, जांच में तेजी

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर है। शनिवार को एनआईए ने दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल एकत्र किए। इस प्रक्रिया को एक ही दिन में पूरा किया गया, जिससे यह साफ है कि जांच एजेंसी समय की गंभीरता को समझते हुए हर आवश्यक कानूनी कदम तेज़ी से उठा रही है।

इससे पहले, 30 अप्रैल को एनआईए की विशेष अदालत ने तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति दी थी। राणा के वकील ने इस अनुरोध का विरोध किया था और कहा था कि इसकी आवश्यकता नहीं है। लेकिन एनआईए ने अदालत के समक्ष यह तर्क दिया कि राणा की पूर्व में की गई टेलीफोन बातचीत की रिकॉर्डिंग जांच के लिए बेहद अहम है और उनकी आवाज का वैज्ञानिक सत्यापन आवश्यक है, जिससे उनकी भूमिका की पुष्टि हो सके। अदालत ने इस दलील को पर्याप्त मानते हुए अनुमति दे दी।

राणा इस समय एनआईए की हिरासत में है, जो 10 मई तक वैध है। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद उनकी हिरासत को और आगे बढ़ाना कानूनी रूप से मुश्किल हो सकता है। इसी कारण एनआईए इस समयसीमा के भीतर ही सभी तकनीकी और विधिक प्रक्रियाएं पूरी कर लेने के प्रयास में है। यही कारण है कि वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल जैसी अहम प्रक्रियाएं बिना विलंब के संपन्न की जा रही हैं।

जांच एजेंसी के उच्चस्तरीय सूत्रों का मानना है कि राणा की आवाज का मिलान अगर फोन कॉल रिकॉर्डिंग से होता है, तो यह उसके खिलाफ मजबूत सबूत बन सकता है। खासतौर से 26/11 जैसे आतंकी हमले के मामले में, जहां वैश्विक स्तर पर भारत की न्याय प्रणाली की प्रतिष्ठा दांव पर है, ऐसे सबूत बेहद अहम हो जाते हैं।

Advertisement

10 मई के बाद, तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल की उच्च सुरक्षा वाली विशेष सेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस सेल में देश के सर्वाधिक संवेदनशील मामलों में पकड़े गए आरोपियों को रखा जाता है। तिहाड़ जेल प्रशासन को इसको लेकर आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

तहव्वुर राणा का नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में लंबे समय से सामने आता रहा है। वह पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जिसे अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया। एनआईए उसे हेडली नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ने वाले अहम कड़ी मानती है।

अब जब राणा की जांच की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच रही है, देश की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या एनआईए उसे भारतीय न्यायालय में सख्त सजा दिलाने में सफल होगी। इस केस में होने वाला हर कानूनी कदम भारत की आंतरिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था और आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *