सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ISI के ‘वॉयस ऑफ हिंद’ मॉड्यूल मामले से जुड़े 2 ठिकानों पर एनआईए के छापे, 1 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनआईए ने दो स्थानों वाराणसी और दिल्ली में छापेमारी की और आईएसआईएस के ‘वॉयस ऑफ हिंद’ मॉड्यूल के एक सदस्य बासित कलाम सिद्दीकी (24) को गिरफ्तार किया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है, जिसमें आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देकर भारतीय राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए भारत में प्रभावशाली युवाओं की भर्ती की जाती है। एनआईए द्वारा 2021 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान यह पाया गया कि सिद्दीकी आईएसआईएस की ओर से युवाओं को कट्टर बनाने और भर्ती करने में सक्रिय रूप से शामिल था।सिद्दीकी आईएसआईएस संचालकों के संपर्क में था और ‘वॉयस ऑफ खुरासान’ पत्रिका के माध्यम से आईएसआईएस के प्रचार सामग्री निर्माण, प्रकाशन और प्रसार में शामिल था।अफगानिस्तान से बाहर स्थित अपने आईएसआईएस संचालकों के निर्देश पर सिद्दीकी एक विस्फोटक ‘ब्लैक पाउडर’ बनाने की कोशिश कर रहा था और आईईडी के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य घातक रासायनिक पदार्थो के उपयोग के तरीके की जानकारी ले रहा था।

Advertisement

वह अपने द्वारा संचालित कई टेलीग्राम समूहों के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण भी दे रहा था।एनआईए ने तलाशी के दौरान आईईडी और विस्फोटक पदार्थो के निर्माण से संबंधित हाथ से लिखे नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव आदि जैसे आपत्तिजनक लेख जब्त किए।एनआईए ने इससे पहले इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की एनआईए की विशेष अदालत में एक मुख्य और एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *