सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

NIA ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को गिरफ्तार किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसे सुरक्षा बलों की आवाजाही की खुफिया जानकारी को आतंकवादियों से साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा से आरोपी मोहम्मद उबैद मलिक की गिरफ्तारी हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब सीमा पार से भारत को अस्थिर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला करने की साज़िशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, “ मलिक पाकिस्तान में बैठे जेईएम कमांडर के लगातार संपर्क में था। जांच में पता चला कि वह उसे गुप्त जानकारी भेज रहा था, खासकर, सुरक्षा बलों की आवाजाही को लेकर।” अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं जो आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने में उसकी संलिप्तता को दर्शाते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि NIA ने पिछले साल 21 जून को आंतकवाद की साज़िश का मामला दर्ज किया था ताकि पाकिस्तान में बैठे विभिन्न आतंकी संगठनों के कमांडरों के निर्देश पर आतंकवादी और उनके सहयोगियों द्वारा रची जा रही साजिशों का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि इसमें बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों, हथियारों और आईईडी और नकद को हासिल करना और फिर इनका वितरण करना शामिल है। इनमें रिमोट संचालित और चिपकने या चुंबकीय  गुण से युक्त बम भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आईईडी और विस्फोटक ड्रोन का इस्तेमाल कर अक्सर सीमा पार से भेजे जाते थे और जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला करने के लिए इन्हें स्थानीय स्तर पर भी तैयार किया जाता था। अधिकारी ने बताया, “ हमलों से मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों के कर्मियों को निशाना बनाया गया है।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *