नव नियुक्त थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा का किया स्वागत: दीपक शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : थाना मानसरोवर पार्क के नवनियुक्त थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को थाने में जाकर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी एवं शाल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया यह कार्यक्रम यमुनापार एमडब्लूए आरडब्लूए फाउंडेशनके संस्थापक / चेयरमैन एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय इस्पात एवं संचार मंत्रालय भारत सरकार दीपक शर्मा व अध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट अनिल गौतम के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुभाष सभरवाल, महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा, सचिव अंकित बत्ता, प्रचार प्रसार मंत्री शरद गुप्ता, मोती राम मार्ग सुधार समिति (रजि.) के जनसंपर्क मंत्री गौरव सोनी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |
दीपक शर्मा व अनिल गौतम ने कहा यमुनापार एमडब्लूए आरडब्लूए फाउंडेशन एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन है जनहित में कभी भी हमारे संगठन की आवश्यकता तो हमारा संगठन आपके साथ मिलकर काम करने को तत्पर रहेगा इस बात पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा छोटी छोटी समस्याओं का समाधान आर डब्लू ए के सहयोग से वहीं उसका निपटारा करने की कोशिश करेंगे।



