सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र के शतक के बावजूद नहीं मिली जीत, जानें क्या रहे हार के बड़े कारण

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रचिन रवींद्र के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को नहीं मिली जीत, जानें क्या रहे हार के बड़े कारण

Australia Beat New Zealand At Dharamshala AUS Vs NZ World Cup 2023 Latest  Sports News | AUS Vs NZ: रचिन रवींद्र के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को नहीं  मिली जीत, जानें क्या

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवीन्द्र ने शानदार पारी खेली. रचिन रवीन्द्र ने 89 गेंदों पर 116 रन बनाए. लेकिन इस बेहतरीन पारी के बावजूद कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.2 ओवर में 388 रनों पर सिमट गई. इस तरह न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य था, लेकिन कीवी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवीन्द्र ने शानदार पारी खेली. रचिन रवीन्द्र ने 89 गेंदों पर 116 रन बनाए. लेकिन इस बेहतरीन पारी के बावजूद कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, न्यूजीलैंड टीम से चूक कहां हो गई? हम नजर डालेंगे न्यूजीलैंड की हार के कारणों पर.

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नहीं बना पाए बड़ा स्कोर

रचिन रवीन्द्र ने शानदार शतक बनाया. लेकिन टीम के बाकी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का साथ मिला. हालांकि, कीवी टीम के बल्लेबाजों को अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके. रचिन रवीन्द्र के शतक के अलावा न्यूजीलैंड के महज 2 बल्लेबाज पचास रनों का आंकड़ा पार सके.

लगातार आउट होते रहे कीवी बल्लेबाज

Advertisement

न्यूजीलैंड के सामने 389 रनों का विशाल लक्ष्य था, लेकिन कीवी बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. हालांकि, रचिन रवीन्द्र ने जरूर एक छोड़ संभाले रखा, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिली. नतीजतन, कीवी टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिडिल ओवर में लगातार विकेट चटकाते रहे.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 388 रनों का विशाल स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए. इसके बाद आखिरी ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली. बहरहाल, रचिन रवीन्द्र के शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई.

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने मिडिल ओवर में कसा शिकंजा

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. एडम जंपा ने 10 ओवर में 74 रन देकर 3 कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 10 ओवर में 62 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को 4 खिलाड़ियों को आउट किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *