सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: बद्दो के मोबाइल में मिले 30 पाकिस्तानी नंबर, बोला- मुझे कुछ पता नहीं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गेमिंग ऐप धर्मांतरण मामले में कई खुलासे, आरोपी के पाकिस्‍तान से जुड़े हैं तार

गाजियाबाद के राजनगर में रहने वाले नाबालिक बच्चे के साथ 350 से ज्यादा बार बातचीत की जानकारी भी पुलिस को मिली है. सूत्रों की माने तो पूरे खेल का मास्टरमाइंड पुलिस के साथ भी माइंड गेम खेलता हुआ दिखाई नज़र आ रहा है.

7 घंटे से ज्यादा आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो से की पूछताछ

गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण कराने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 7 घंटे से ज्यादा आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो से पूछताछ की. पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस को पाकिस्तान की ई-मेल आईडी के बारे में जानकारी मिली है. आरोपी के फोन से 30 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं. पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (PoK) में रहने वाले युवक के साथ चैट भी पुलिस ने बरामद की है. इतना ही नहीं लाहौर के रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी की आईडी भी बरामद की गई है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के 10 से ज्यादा अकाउंट को खंगाला, जिसमें एक अकाउंट में एक 35 लाख से ज्यादा की ट्रांजैक्शन मिली है. अब पुलिस की टीम ये पता करने में जुटी है कि आखिरकार इतनी रकम कहा से आई?

गाजियाबाद के राजनगर में रहने वाले नाबालिक बच्चे के साथ 350 से ज्यादा बार बातचीत की जानकारी भी पुलिस को मिली है. सूत्रों की माने तो पूरे खेल का मास्टरमाइंड पुलिस के साथ भी माइंड गेम खेलता हुआ दिखाई नज़र आ रहा है. पुलिस लैपटॉप और मोबाइल का डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आरोपी शहनवाज काफी कुछ डिलीट कर चुका है. तमाम जानकारी जुटाने के बाद अब पुलिस शहनवाज को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *