सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नए संसद भवन का उद्घाटन कल, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी

उद्घाटन समारोह में कई वीवीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने और 28 मई को नई दिल्ली जिले में सुबह साढ़े पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाने से बचने का आग्रह किया.

28 मई को राष्ट्रीय राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी

नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जारी किए गए यातायात परामर्श के अनुसार नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा. इसमें कहा गया कि केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, संघलोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों, क्षेत्र के निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी.

परामर्श में कहा गया, “तालकटोरा गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना गोल चक्कर, अशोक रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, जनपथ, एमएलएनपी गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेथी गोल चक्कर, जीकेपी गोलचक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर और मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड को विनियमित क्षेत्र माना जाएगा.”

Advertisement

एडवाइजारी में कहा गया है कि केवल यूपीएससी के उम्मीदवारों, इन इलाकों के वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी.

उद्घाटन समारोह में कई वीवीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने और 28 मई को नई दिल्ली जिले में सुबह साढ़े पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाने से बचने का आग्रह किया.

परामर्श में कहा गया, “आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट रहें.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *