Saini Enclave Park: पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र मीणा का अभिनन्दन किया : सुशील तिवारी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजक सुशील तिवारी के नेतृत्व में नव नियुक्त दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुशील तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे सामाजिक आयोजन हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में एकता, सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करते हैं।
हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।” इस अवसर पर मुरारी लाल गुप्ता , अशोक अरोड़ा , सुनील छाबड़ा, अश्वनी चोपड़ा एवं संदीप गुप्ता का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर रमेश शर्मा पिल्लू , सतिंदर जैन, राज कुमार शर्मा , सुरेंद्र गंभीरअधिवक्ता आयकर , मुकेश दीक्षित , मनोज आचार्य एवं एम. के. शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक अन्य निवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
उपस्थित जनसमूह ने डीसीपी महोदय को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों को शुभाशीष एवं बधाइयां प्रदान की गईं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।



