सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Police Encounter: नीरज बवाना गैंग से जुड़े दो बदमाश गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police Encounter: नीरज बवाना गैंग से जुड़े दो बदमाश गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला टीम ने क्रिसमस को लेकर चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार देर रात मुकरबा चौक पर पिकेट चेकिंग के दौरान कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो, दो देसी कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक मान उम्र 37 वर्ष और अंकित उर्फ हनी उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर इलाके में घूम रहे थे। चेकिंग के दौरान वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस मिलने पर दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

जांच में सामने आया कि जिस स्कॉर्पियो में आरोपी घूम रहे थे वह बुलेटप्रूफ थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गाड़ियां आमतौर पर गैंगस्टर अपने बचाव और अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की गई है और इसी वजह से जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहन जांच की जा रही थी।

Advertisement

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पूछताछ में नीरज बवाना गैंग से उनके सीधे संबंधों और उनकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। नीरज बवाना दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर है, जो फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन उसके बावजूद उसके गिरोह की गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं। उसके गैंग पर हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और तस्करी जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *