सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

G20 में बोले पीएम मोदी- दुनिया भर में डिजिटल प्रौद्योगिकी का विस्तार करने की आवश्यकता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन डिजिटल परिवर्तन पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी के खिलाफ दशकों से चली आ रही वैश्विक लड़ाई में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उचित उपयोग बेहद लाभदायक हो सकता है। दुनिया भर में डिजिटल प्रौद्योगिकी के लाभों के विस्तार की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए, मोदी ने कहा कि 1 दिसंबर से शुरू होने वाले जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जी20 भागीदारों के साथ संयुक्त रूप से काम करेगा। कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल तकनीक के लाभों का हवाला देते हुए, मोदी ने कहा, डिजिटल समाधान जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भी मददगार हो सकते हैं, जैसा कि हम सभी ने कोविड के दौरान रिमोट-वकिर्ंग और पेपरलेस ग्रीन ऑफिस के उदाहरणों में देखा। लेकिन इन लाभों को तभी महसूस किया जाएगा, जब डिजिटल पहुंच वास्तव में समावेशी होगी और जब डिजिटल तकनीक का उपयोग वास्तव में व्यापक होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी जी20 नेताओं की जिम्मेदारी है कि डिजिटल परिवर्तन के लाभ मानव जाति के एक छोटे से हिस्से तक ही सीमित नहीं होने चाहिए। प्रधानमंत्री ने डिजिटल आर्किटेक्चर को समावेशी बनाने के पिछले कुछ वर्षों के भारत के अनुभव को साझा किया। मोदी ने विश्व नेताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा, डिजिटल उपयोग बड़े पैमाने पर गति ला सकता है। शासन में पारदर्शिता लाई जा सकती है।

भारत ने डिजिटल सार्वजनिक सामान विकसित किया: पीएम मोदी

भारत ने डिजिटल सार्वजनिक सामान विकसित किया है, जिसकी बुनियादी संरचना में अंतर्निहित लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने डिजिटल पहुंच को सार्वजनिक कर दिया है, लेकिन ध्यान दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी एक बड़ा डिजिटल विभाजन है, दुनिया के अधिकांश विकासशील देशों के नागरिकों के पास किसी भी तरह की डिजिटल पहचान नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, सिर्फ 50 देशों में डिजिटल भुगतान प्रणाली है। क्या हम मिलकर संकल्प ले सकते हैं कि अगले 10 वर्षों में हम हर इंसान के जीवन में डिजिटल परिवर्तन लाएंगे, ताकि दुनिया का कोई भी व्यक्ति डिजिटल तकनीक के लाभ से वंचित न रहे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *