Home दिल्ली-एनसीआर PNG Connection: NDMC ने गैस पाइपलाइन कार्यों पर सड़क बहाली शुल्क किया...

PNG Connection: NDMC ने गैस पाइपलाइन कार्यों पर सड़क बहाली शुल्क किया माफ

0
24

PNG Connection: NDMC ने गैस पाइपलाइन कार्यों पर सड़क बहाली शुल्क किया माफ

नई दिल्ली। New Delhi Municipal Council (NDMC) ने आम जनता को राहत देते हुए पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने Indraprastha Gas Limited (IGL) द्वारा किए जाने वाले पाइपलाइन कार्यों पर लगने वाला सड़क बहाली शुल्क तीन महीने के लिए माफ कर दिया है।

यह निर्णय शहर में PNG कनेक्शनों के तेजी से विस्तार और लोगों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। परिषद का मानना है कि इससे बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं को बिना देरी गैस कनेक्शन मिल सकेगा।

NDMC ने यह भी निर्देश दिया है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क काटने की अनुमति 24 घंटे के भीतर दी जाए, ताकि कार्य तुरंत शुरू हो सके और प्रक्रियात्मक देरी खत्म हो।

साथ ही IGL को पर्याप्त संसाधन और जनशक्ति लगाकर प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि खुदाई के बाद सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे आम लोगों को असुविधा न हो।

पालिका परिषद के सड़क विभागों को भी निर्देशित किया गया है कि वे प्रभावित हिस्सों की मरम्मत तय समय में करें, ताकि यातायात बाधित न हो।

यह पहल राजधानी में बेहतर शहरी सुविधाएं, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here