सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

NCERT के निदेशक ने कहा,हमने हर विषय का सिलेबस कम किया,NCERT भेदभाव नहीं करता

2 मिनट पढ़ें

NCERT भेदभाव नहीं करता, हमने हर विषय का सिलेबस कम किया : बोले NCERT के निदेशक

राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(NCERT) ने सिलेबस में कुछ बदलाव किया है. मुगल साम्राज्य (Mughal Empire) से जुड़े कुछ अध्‍याय अब सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के इतिहास के पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे.

NCERT के निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद ने कहा

एनसीईआरटी के सिलेबस पर उठ रहे सवालों के बीच खास बातचीत में NCERT के निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद ने कहा, “हमने एक प्रक्रिया के तहत सिलेबस में ये बदलाव किए हैं. हमने पिछले साल एक एक्‍सपर्ट कमिटी बनाई, उनकी सलाह पर कुछ चैप्‍टर्स हटाए गए हैं. कोविड में पाठ्यक्रम ज़्यादा था तो वो कम करना था. कुछ चैप्‍टर्स ओवरलेप हो रहे थे, तो उन्हें हटा दिया गया. ये पाठ्यक्रम एक एकेडेमिक प्रक्रिया के तहत किया गया है. आप इतिहास की बात करते हैं. हमने हर विषय के सिलेबस कम किया है.

प्रोफेसर दिनेश प्रसाद ने कहा

प्रोफेसर दिनेश प्रसाद ने कहा, “NCERT बिना भेदभाव के काम करता है. जो युक्तिसंगत सिलेबस है, उसी के हिसाब से इस बार की परीक्षाएं हो रही हैं. आगे जो पाठ्यक्रम होगा वो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार ही निर्धारित होगा. लोग जो कुछ कह रहे हैं, उससे हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. बच्चों का महामारी की वजह से लोड कम करना था. ये नया सिलेबस इसी साल से लागू किया जाने वाला है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *