नवीन चन्द्रा को जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया रवि गौतम को बनाया ब्लाक अध्यक्ष : राज कुमार जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहताश नगर विधानसभा के वरिष्ठ तथा जमीनी नेता नवीन चन्द्रा को बाबरपुर जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि रवि गौतम को रोहताश नगर सोशल मीडिया का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन नें उक्त नियुक्ति की है |
नवीन चन्द्र करीब तीन दशक से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है | छात्र जीवन से ही एन.एस.यू.आई.से जुड़े नवीन चन्द्रा स्व. एच.के.एल.भगत के समय कांग्रेस से जुड़े थे उसके बाद उन्होंने शीला दीक्षित ,संदीप दीक्षित ,जे.पी.अग्रवाल,रामबाबू शर्मा ,विपिन शर्मा ,कन्हैया कुमार जैसे बड़े नेताओं के सान्धिय में काम किया | अशोक नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप शर्मा,राम नगर ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी तथा रोहताश नगर ब्लाक कांग्रस अध्यक्ष मुकेश पांचाल नें नवीन चन्द्रा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा नवीन चन्द्र की नियुक्ति से रोहताश नगर विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी | पेशे से अध्यापक नवीन चन्द्रा जमीन से जुड़े हैं अपने समाज उत्तरांचल के अलावा उनकी सभी बिरादरियों और समाजों में पकड़ है |

नवीन चन्द्र नें अपनी नियुक्ति के बाद कहा पार्टी नें खासतौर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन नें उन पर जो भरोसा व्यक्त किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें तथा सभी को साथ लेकर चलेगें | इसी तरह रवि गौतम भी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं इससे पूर्व रवि गौतम ब्लाक कांग्रस में पदाधिकारी हैं उनकी योग्यता को देखते हुए ही उन्हें यह नई तथा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है | बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर नवीन चंद्रा को जिला बाबरपुर में उपाध्यक्ष एव रवि गौतम को रोहताश नगर ब्लॉक का सोशल मीडिया का अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोकुल पुर विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज ,विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा,ब्लॉक प्रभारी राजीव शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पांचाल, बब्बू मलिक, प्रताप शर्मा,ब्लॉक प्रभारी मुकेश गॉड,जवाहर कुशवाह,आरिफ जोंटी ,सलीम भाई आदि मौजूद रहे।



