Home मैं भी रिपोर्टर निगम के 28 स्कूलों में वाटर कूलर और आर.ओं. लगाएगा नेशनल फर्टिलाइजर्स...

निगम के 28 स्कूलों में वाटर कूलर और आर.ओं. लगाएगा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

0
156
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
निगम के 28 स्कूलों में वाटर कूलर और आर.ओं. लगाएगा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

निगम के 28 स्कूलों में वाटर कूलर और आर.ओं. लगाएगा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ ज़ोन निगम के 28 विद्यालयों में 50 आर.ओं. एवं 50 वाटर कूलर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस परियोजना के लिए 50 लाख के सीएसआर फंड को एनएफएल के बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है तथा वर्तमान में इसका कार्यान्वयन प्रगति पर है।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। आगामी माह में आर. ओं. एवं वाटर कूलरों की स्थापना चरणबद्ध रूप से की जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि स्थापना कार्य हेतु नियुक्त ठेकेदार को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मुहैया कराना है। बच्चों के स्वास्थ्य ठीक होने से वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। यह पहल मानवता का भी संदेश देती है ग़रीब बच्चो को भी स्वच्छ जल पीने का अधिकार है। ग़रीब बच्चों और एमसीडी के विद्यालयों को बेहतर बनाने के किए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here