सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालय एवं समाज व समुदाय के बीच मे सेतु का काम करेगी

2 मिनट पढ़ें
राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालय एवं समाज व समुदाय के बीच मे सेतु का काम करेगी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालय एवं समाज व समुदाय के बीच मे सेतु का काम करेगी

Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालय एवं समाज व समुदाय के बीच मे सेतु का काम करेगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में हिन्दू शिक्षा समिति  दिल्ली द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय एवं समाज व समुदाय की परस्पर भागीदारी” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन  हुआ । हिन्दू शिक्षा समिति के अध्यक्ष   अरुण कृष्ण शर्मा  व समिति के महामंत्री  विनोद शर्मा  के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ।

सर्वप्रथम पांचो विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने गत  सत्र 2023-24 में अपने विद्यालयों की विशेष उपलब्धियां तथा नए सत्र की योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा  मुख्य वक्ता के रूप ने मार्गदर्शन किया व मुख्य अतिथि के रूप मे  देशराज तथा विशिष्ट अतिथि  बालकिशन  कुलबीर शर्मा महामंत्री( समर्थ शिक्षा समिति) तथा  आशीष शर्मा   का सानिध्य प्राप्त हुआ ।  इसी प्रकार यह शिक्षा नीति कौशल विकास पर जोर देती है। छात्रों को 21वीं सदी के कौशल जैसे महत्वपूर्ण सोच, संचार, समस्या-समाधान और डिजिटल साक्षरता से   छात्रों को तैयार करती है। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। इसके साथ ही नई  शिक्षा नीति में छात्रों की रुचि के आधार पर उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा । सभी आचार्य बंधु -भगिनियों से अपेक्षा है कि वे किस प्रकार से छात्र भैया-बहनें अपने अभिभावकों के माध्यम से समाज, राज्य व अपने राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर करें । इस शुभ अवसर पर डॉ. हेडगेवार सभागार में उपस्थित सभी विद्यालयों की प्रबंध समिति के सदस्यों,अध्यापकों, अभिभावकों तथा  पूर्व छात्रों ने मां सरस्वती के समक्ष वार्षिक समर्पण अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर एक राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत एकल गीत भी संगीत आचार्य  धनंजय ने गाया । मंच संचालन संस्कृत आचार्य  कौशल किशोर  ने कुशलतापूर्वक किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू शिक्षा समिति की उपाध्यक्षा  कविता बिश्नोई  ने की । कार्यक्रम का समापन कल्याण मन्त्र से हुआ ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *