सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

नताशा स्टेनकोविक स्टेडियम में सबके सामने हार्दिक पांड्या से प्यार जताने लगीं, देख लोग बोले- मैच हो रहा है या फिल्म की शूटिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्टेडियम में सबके सामने हार्दिक पांड्या से प्यार जताने लगीं नताशा स्टेनकोविक, देख लोग बोले- मैच हो रहा है या फिल्म की शूटिंग

हार्दिक पांड्या की पत्नी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक बीच स्टेडियम में पति हार्दिक पांड्या को प्यार जताती हुई नजर आई हैं. जिसका वीडियो सामने आया है.

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला था. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घर में धूल चटा दी. इस शानदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस के फैंस जहां जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं हार्दिक पांड्या की पत्नी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक बीच स्टेडियम में पति हार्दिक पांड्या को प्यार जताती हुई नजर आई हैं. जिसका वीडियो सामने आया है.

Instant Bollywood ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो शेयर किया है. उनकी यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद का है. इस वीडियो में बीच स्टेडियम में नतासा स्टेनकोविक पति हार्दिक पांड्या को प्यार से गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री को ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है. वहीं हार्दिक पांड्या अपनी टीम की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का यह प्यार भरा सीन

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का यह प्यार भरा वीडियो वायरल हो रहा है. अभिनेत्री और क्रिकेटर के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बहुत से लोगों ने इस तरह मिलने पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को ट्रोल किया है. एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा, घर पर इतना प्यार क्यों नहीं करते कैमरे के सामने ही क्यों ? दूसरे ने लिखा, ‘मैच हो रहा है या मूवी की शूटिंग.’ अन्य ने लिखा, ‘यह कितना दिखावा कर रहे हैं.’ इनके अलावा और भी कई लोगों ने हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो पर कमेंट किए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *