सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नरेंद्र मोदी के कदम से होगा लाखों महिलाओं को फायदा : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

नरेंद्र मोदी के कदम से होगा लाखों महिलाओं को फायदा : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

नरेंद्र मोदी के कदम से होगा लाखों महिलाओं को फायदा : गुरमीत सिंह सूरा

* महिलाओं को मिलेगें स्वरोजगार के अवसर बनेंगी आत्मनिर्भर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को पहली किस्त 10-10 हजार रु की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने के निर्णय से 7,500 करोड़ यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई शुरुआत है। सिलाई-बुनाई, खेती या पशुपालन जैसे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई यह पहल बिहार की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाली साबित होगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के लिए सोचते है और इस तरह का निर्णय केवल बिहार में ही नहीं लिया गया बल्कि कई राज्यों में महिला सम्मान के लिए उनके निर्देशानुसार योजनाये बनाई गई है मध्यप्रदेश हो या हरियाणा उन्होंने महिला सम्मान के लिए कई योजनायें बनाई और उन्हें पूरा करके दिखे जहां तक दिल्ली का सवाल है वह दिन भी दूर नहींजब दिल्ली की म्हिअलों को भी महिला सम्मान राशी मिलेगी | दिल्ली सरकार बाकायदा इसकी घोषणा कर चुकी है और इसके लिए बजट की व्यवस्था भी हो चुकी है |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं महिला रोजगार योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, बल्कि वे अपने परिवार और समाज में भी सम्मानजनक स्थान हासिल कर सकेंगी। खास बात यह है कि रोजगार शुरू करने के बाद महिलाओं को उनके व्यवसाय की प्रगति के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। यह कदम महिलाओं को लंबे समय तक मज़बूत आर्थिक आधार देने में सहायक साबित होगा। गुरमीत सिंह कहते हैं बिहार आज भी विकास के साथ साथ आरती रूप से भी काफी कमजोर राज्य माना जाता है ऐसे में वहां की महिलाओं के लिए रोजगार के लिए यह राशि काफी मददगार साबित होगी |

इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं इस योजना से बिहार के करोड़ों परिवारों की महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्वरोजगार और वित्तीय सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन सकेंगी। प्रधानमन्त्री और राज्य सरकार की की यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बिहार के सतत विकास को गति देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। 26 सितंबर का दिन न केवल आर्थिक सहायता का प्रतीक होगा, बल्कि बिहार की महिलाओं के जीवन में नई खुशियों, अवसरों और स्थायी बदलाव की शुरुआत भी बनाएगा। इस योजना के माध्यम से हर महिला अपने सपनों को पूरा करने और समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। गुरमीत सिंह सूरा कहते है विपक्षी दलों की सरकारों को भी इस तरह की योजना लाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचना चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *