Home मैं भी रिपोर्टर  Havaldar Singh Statement: नेहरु का रिकार्ड तोड़ने के साथ के साथ -साथ...

 Havaldar Singh Statement: नेहरु का रिकार्ड तोड़ने के साथ के साथ -साथ कई और रिकार्ड बनाये भी है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें : हवलदार सिंह

0
27

 Havaldar Singh Statement: नेहरु का रिकार्ड तोड़ने के साथ के साथ -साथ कई और रिकार्ड बनाये भी है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें : हवलदार सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें जहां जवाहरलाल नेहरु का रिकार्ड तोडा है वहीं उन्होंने अपने इस कार्यकाल के दौरान देश की समृद्धि एवं विकास के लिए कई रिकार्ड बनाये भी है | और यही वजह है कि उनके साथ-साथ देश का नाम विश्व पटल पर बड़े ही सम्मानित ढंग से लिया जाता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष हवलदार सिंह का | हवलदार सिंह कहते हैं देश आरती रूप से तो मजबूत हुआ ही है | देश की सैन्य शक्ति भी मजबूत हुई है | आपरेशन सिंदूर इसका जीता जागता प्रमाण है | हवलदार सिंह कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है! उन्होंने लगातार 4399 दिन पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड नेहरू जी के नाम था जो 4398 दिनों तक इस पद पर रहे थे | नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री रहे वहीं दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार शपथ ली थी, और 2019 तथा 2024 के चुनाव जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाई है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजाद भारत में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा हवलदार सिंह नें कहा कि आने वाले समय में भारत के विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प भी साकार हो जायेगा। देश आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। अब हम दुनिया की किसी भी ताकत को सिर उठाकर जवाब दे सकते हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। उनके नेतृत्व में भारत के स्वाभिमान की यात्रा तेज हुई है। हवलदार सिंह नें कहा ने कहा उनकी जनता के बीच में लोकप्रियता ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लोग कहते हैं कि मोदी जी हमारे है और हम मोदी जी के हैं। आज जनता के सपनों का भारत बन रहा और ये यात्रा जारी रहेगी। देशवासी प्रधानमंत्री की इस सेवा यात्रा का उत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ” विकसित ” के स्वप्न को साकार करने का पूरा देश संकल्प ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here