सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नरेंद्र मोदी ने 73वें जन्मदिन पर दी सौगात, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी 5 बड़ी बातें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

73वें जन्मदिन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी सौगात, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी 5 बड़ी बातें

यह स्कीम 13000 करोड़ रुपये की है, जिसके तहत सस्ते लोन भी दिए जाएंगे. दिल्ली के द्वारका से पीएम मोदी ने इस स्कीम को लॉन्च किया.

17 सितंबर (रविवार) को पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन है. इसी दिन विश्वकर्मा जयंती भी है. इस वजह से पीएम मोदी ने 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा स्कीम लॉन्च की ताकि कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को बढ़ावा मिल सके.

पीएम ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर से इस स्कीम को लॉन्च करते हुए कई शिल्पकारों से बात भी की. इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आपके परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई.”

क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों का समर्थन करना है. यह स्कीम 13,000 करोड़ रुपये की है, जिससे वर्कर्स, मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ लोन भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के तहत आने वाले कामगारों को 3 लाख रुपये तक का सस्ता लोन दिया जाएगा.

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी 5 बड़ी बातें

Advertisement

यह योजना 13,000 करोड़ रुपये की है.इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और पारंपरिक शिल्पकारों की ओप से पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है.

इस योजना का लाभ लेने के लिए पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इसके बाद उन्हें पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और आईडी कार्ड दिए जाएंगे.

रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट को स्किल ट्रेनिंग, 15,000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि, डिजिटल ट्रांजेक्शन और मार्केटिंग सहायता के लिए 5% की ब्याज दर पर 1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक की सहायता दी जाएगी.

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?

इस स्कीम से लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री, धोबी, फूलों का काम करने वाले आदि को फायदा मिलेगा. इस स्कीम को लॉन्च करते हुए पीएम ने भारत में टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा, ”दुनियाभर में टूरिज्म बढ़ रहा है, जिसमें भारत के लिए असीमित संभावनाएं हैं. सम्मेलन पर्यटन उद्योग दुनिया में 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *