सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई हरी झंडी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत की पहली और देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने चेन्नई-मैसूर वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से मैसूर जंक्शन स्टेशन की दूरी करीब 500 किमी है। वंदे भारत करीब साढ़े 6 घंटे में सफर पूरा करेगी। चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर साढ़े चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरू में भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। ट्रेन नंबर 06507 केएसआर बेंगलुरु-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर 2022 को केएसआर बेंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना हुई, यह ट्रेन आज शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन विशेष बेंगलुरू छावनी, बैय्यप्पनहल्ली, कृष्णराजपुरम, व्हाइटफील्ड, देवनगोंथी, मलूर, टायकल, बंगारापेट, वरदापुर, बिसानट्टम, कुप्पम, मुलानूर, सोमनायक्कनपट्टी, जोलारपेट्टई जंक्शन, केट्टांडापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, पच्छापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, वलथूर, गुडियाट्टम, कवनूर, लटेरी, काटपाडी जंक्शन, सेवुर, तिरुवलम, मुकुंदरायपुरम, वालाजाह रोड, थलंगई, शोलिंगुर, चित्तेरी, अरक्कोनम जंक्शन, तिरुवलंगडु, कदंबत्तूर, तिरुवल्लुर, अवदी, विल्लीवक्कम, पेरंबूर और बेसिन ब्रिज स्टेशन पर रुकेगी। उद्घाटन विशेष इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि विश्व स्तरीय वंदे भारत पूरी तरह से देश में निर्मित ट्रेन है और यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है। यह ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का एक ज्वलंत उदाहरण है। बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को द‍िल्‍ली-कानपुर-वाराणसी रूट पर रवाना चलाया गया था। इससे पहले देश की चौथी वंदे भारत को ऊना जिले के अंब अंदौरा स्‍टेशन से चलाया गया था। यह ट्रेन अंब अंदौरा से द‍िल्‍ली पहुंचने में महज साढ़े पांच घंटे का समय लेती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *