Home आमने सामने Narendra Modi Economic strategy: प्रधानमंत्री की अपील को एक व्यापक आर्थिक रणनीति,के...

Narendra Modi Economic strategy: प्रधानमंत्री की अपील को एक व्यापक आर्थिक रणनीति,के रूप में देखा जा रहा है : डॉ.यू.के.चौधरी

0
20

Narendra Modi Economic strategy: प्रधानमंत्री की अपील को एक व्यापक आर्थिक रणनीति,के रूप में देखा जा रहा है : डॉ.यू.के.चौधरी
– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली ,वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ऊर्जा क्षेत्र में जारी उतार-चढ़ाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपील को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक दूरगामी और रणनीतिक संदेश माना जा रहा है। इस अपील में नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, सोने जैसी आयात-निर्भर वस्तुओं की खरीद में संयम रखने और घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत के साथ देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके। उत्तर-पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने प्रधानमंत्री की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि यह अपील देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक कदम है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण और आयात पर निर्भरता कम करने जैसे उपाय न केवल आम नागरिकों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाएंगे, बल्कि देश की आर्थिक स्थिरता को भी सुदृढ़ करेंगे। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों का उपयोग सीमित करें, सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को अपनाएं तथा ईंधन बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे एक ओर जहां आयात बिल कम होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। डॉ यू के चौधरी के मुताबिक सोने की अनावश्यक खरीद को लेकर भी सरकार ने चिंता जताई है, क्योंकि भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात होता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है। इसी कारण बड़े आयोजनों में फिजूलखर्ची से बचने और संयमित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई है।इसके अलावा नागरिकों को देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया है। अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचते हुए घरेलू पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। डेस्टिनेशन वेडिंग और बड़े आयोजनों को भी देश के भीतर आयोजित करने पर जोर दिया गया है। अंत में डॉक्टर यूके चौधरी ने कहा कि सरकार की इस पहल में “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा को भी प्रमुखता दी गई है, जिसके तहत स्थानीय उत्पादों के उपयोग और भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने की बात कही गई है। विशेषज्ञ इसे एक व्यापक आर्थिक रणनीति के रूप में देख रहे हैं, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here