Home दिल्ली-एनसीआर Deepak Gaba: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष,दीपक गाबा साइकिल...

Deepak Gaba: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष,दीपक गाबा साइकिल से पहुँचे जिला कार्यालय

0
17

Deepak Gaba: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष,दीपक गाबा साइकिल से पहुँचे जिला कार्यालय

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं देशहित में दिए गए संदेश से प्रेरित होकर आज भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा अपने निवास स्थान से कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल द्वारा जिला कार्यालय पहुँचे। इस अवसर पर दीपक गाबा ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह पेट्रोल एवं डीजल का कम से कम उपयोग करे। जहाँ तक संभव हो, साइकिल, मेट्रो एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिकाधिक प्रयोग किया जाए।
इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश की विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। श्री गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विदेशी मुद्रा की बचत को प्राथमिकता दें। अनावश्यक विदेशी वस्तुओं की खरीद से बचें, अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ तथा विदेश भ्रमण के स्थान पर देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी अपनाओ” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे परिवर्तन करे तो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान होगा। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा जिला के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here