सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Narela Factory Fire: दिल्ली में कार्डबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Narela Factory Fire: दिल्ली में कार्डबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

दिल्ली के नरेला स्थित भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बुधवार को एक कार्डबोर्ड मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी एस. के. दुआ ने बताया कि मंगलवार को आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रण में आग को काबू किया। उन्होंने कहा, “मौके पर दमकल की 26 गाड़ियां मौजूद थीं। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

Advertisement

इससे पहले, दिल्ली के रोहिणी स्थित शाहबाद दौलतपुर इलाके की बंगाली बस्ती में रविवार शाम भीषण आग लग गई थी। स्थानीय निवासियों ने धुआं उठते देखा और तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लगभग 40 से 45 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दमकल की 10 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

दिल्ली अग्निशमन विभाग लगातार शहर के औद्योगिक और आवासीय इलाकों में आग की घटनाओं पर नजर रखे हुए है और आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *