सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नड्डा को मिला कार्यकाल विस्तार, अगला लोकसभा उनकी अध्यक्षता में लड़ेगी भाजपा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी। भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक निकाय के इस फैसले के बाद यह तय हो गया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नड्डा के पास ही पार्टी की बागडोर रहेगी। राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद्  के कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के आखिरी दिन संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिए जाने की जानकारी दी। कार्यकारिणी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस प्रस्ताव को पेश किए जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वयं अमित शाह सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। शाह ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने ना सिर्फ अपनी पैठ बढ़ाई, बल्कि अपना प्रसार भी किया और यश भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘इन तीनों क्षेत्रों में नड्डा के योगदान का पार्टी आज अनुमोदन करती है। उसको स्वीकारते हुए इनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी देती है।’’ उन्होंने कहा कि विजय संकल्प सभा और ‘‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’’ अभियान भाजपा के इतिहास में नड्डा की देन के रूप में जाने जाएंगे। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *