Home मैं भी रिपोर्टर Nabi Karim Metro Station: नबी करीम मेट्रो स्टेशन का नाम महाराणा पृथ्वीराज...

Nabi Karim Metro Station: नबी करीम मेट्रो स्टेशन का नाम महाराणा पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखा जाए : ललित भसोढ़

0
57

Nabi Karim Metro Station: नबी करीम मेट्रो स्टेशन का नाम महाराणा पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखा जाए : ललित भसोढ़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर वार्ड-80 में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का नाम प्रस्तावित रूप से “नबी करीम मेट्रो स्टेशन” रखे जाने के विरुद्ध क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं इतिहास प्रेमियों ने इसे “महाराणा पृथ्वीराज चौहान मेट्रो स्टेशन” नामित किए जाने की मांग उठाई है इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री को भेजे गए एक ज्ञापन में “दिल्ली की आवाज़” संस्था के महासचिव ललित भसोढ़ ने कहा है कि रामनगर वार्ड-80 एवं उसके आसपास का क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है स्थानीय मान्यताओं तथा उपलब्ध ऐतिहासिक अवशेषों के अनुसार यहां दिल्ली के अंतिम हिन्दू सम्राट महाराणा पृथ्वीराज चौहान के किले के अवशेष आज भी मौजूद हैं किले का विशाल प्रवेश द्वार एवं प्राचीन दीवारें क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास की साक्षी हैं | ललित भसोढ़ ने कहा कि महाराणा पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा,राष्ट्रनायक एवं दिल्ली के गौरव रहे हैं किंतु दुर्भाग्यवश राजधानी दिल्ली में उनके नाम पर सरकारी भवनों, संस्थानों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की संख्या अत्यंत सीमित है ऐसे में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा जाना न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा भी मिलेगी उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल यातायात के केंद्र नहीं होते बल्कि वे किसी क्षेत्र की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करते हैं “महाराणा पृथ्वीराज चौहान मेट्रो स्टेशन” नाम दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को भी इस क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएगा इस मांग को क्षेत्र के अनेक नागरिकों सामाजिक संगठनों एवं युवाओं का समर्थन प्राप्त हो रहा है आवश्यकता पड़ने पर इस विषय में व्यापक जनसमर्थन एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा दिल्ली की आवाज़ संस्था ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं, ऐतिहासिक तथ्यों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित “नबी करीम मेट्रो स्टेशन” का नाम परिवर्तित कर “महाराजा पृथ्वीराज चौहान मेट्रो स्टेशन” किए जाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here