सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मेरी लाइफ-मेरा स्वच्छ शहर:बेकार सामान फेंके नहीं, नगर निगम को दें

2 मिनट पढ़ें

केंद्र ने शुरू किया ‘मेरी लाइफ-मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान, बेकार सामान होंगे रिसाइकिल

3-सप्ताह का अभियान स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के वेस्ट को रिड्यूस, रियूज और कचरे को रिसाइकिल करने के संकल्प को मजबूत करेगा. साथ ही आदत बनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए LiFE मिशन के उद्देश्य के साथ आगे आएगा.

‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कचरा प्रबंधन के लिए ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ नाम से कार्यक्रम शुरू किया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 15 मई को इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की. इसके तहत ट्रिपल R- रिड्यूस (Reduce), रीयूज (Reuse) और रिसाइकिल (Recycle) को अपनाकर पूरे शहर में अभियान चलाया जाएगा. लोगों के पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, प्लास्टिक की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी गैर जरूरी इस्तेमाल की चीजों को लिया जाएगा, ताकि उन्हें रिसाइकल कर शहर को कचरा मुक्त बनाया जा सके. ये अभियान 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस तक सभी वार्डों में चलाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में COP-26 में मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) का प्रस्ताव रखा, जिसमें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से काम करने की कल्पना की गई थी. मिशन लाइफ प्रो प्लैनेट पीपल की भावना को मजबूत करता है. जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में, उद्देश्य एक प्रो-प्लैनेट स्तर पर व्यवहार परिवर्तन लाना है, जिसे व्यक्तिगत कार्रवाई के माध्यम से दैनिक जीवन शैली में शामिल किया जा सकता।

‘मेरी LiFE, मेरा स्वच्छ शहर’ का समापन 5 जून 2023 को द प्लेज फॉर लाइफ के साथ होगा, जिसे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी के द्वारा प्रशासित किया जाएगा. सभी नागरिक वेबसाइट MyGov पर https://pledge.mygov.in/life-movement/ पर शपथ ले सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने आरआरआर थीम सॉन्ग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया. प्रतियोगी एक थीम गीत लिख सकते हैं, रचना कर सकते हैं, गा सकते हैं और प्रस्तुत करके आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं. यह प्रतियोगिता 20 मई से 18 जून, 2023 तक MyGov प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *