सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाबरपुर से मेरे दावे में है बहुत दम : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

बाबरपुर से मेरे दावे में है बहुत दम : दर्शन सिंह

Advertisement

बाबरपुर से मेरे दावे में है बहुत दम : दर्शन सिंह

* युवा वर्ग की हूँ पहली पसंद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से शुरू हो चुकी है इनसे युवा वर्ग भी अछूता नहीं है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बाबरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के सशक्त दावेदार हैं | दर्शन सिंह कहते हैं वे पार्टी पॉलिटिक्स के साथ-साथ समाजसेवा तथा धार्मिक गतिविधियों में भी पूरी तरह से सक्रिय है | वे बताते हैं अनेक धार्मिकतथा सामजिक संगठनों से जुड़े होने के नाते अनेक कार्यक्रम करते रहना उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है |कावड़ सेवा के दौरान उनकी संस्था अनेक सालों से शिविर लगा हजारों शिवभक्तों की सेवा करती है | रामलीला हो या कोई अन्य सामजिक अथवा धार्मिक आयोजन जिनके माध्यम से जनसेवा का अवसर मिलता है करने में बड़ा आनन्द आता है | दर्शन सिंह कहते हैं युवाओं की पहली पसंद है उनका नाम । विधानसभा में इस बार ओबीसी का उभरता हुआ चेहरा मैंने पार्टी में 30 साल का जमीनी स्तर पर समय दिया है | 2000 से 2004 तक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहा । प्रदेश में मंत्री बनाया गया ।

Advertisement

इसके बाद युवा मोर्चे में ही प्रदेश में उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी मुझे बनाया गया और 2014 से पार्टी नें मुझे भाजपा नवीन शाहदरा में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया । 2023 में बड़ी जिम्जिमेदारी निभाई जिसके तहत सीहोर सीट पर विजय दिलाकर प्रभारी के नाते भाजपा कमल खिलाया और बंजारा सीट हिमाचल प्रभारी के नाते कमल खिलाया। दर्शन सिंह कहते हैं दक्षिणी मेरठ में प्रभारी के नाते कमल खिलाया। दर्शन सिंह कहते हैं आज बाबरपुर की जनता चाहती है ज़मीनी कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए। 100 फीसदी यह सीट भाजपा की झोली। में आएगी और कमल खिलेगा | दर्शन सिंह कहते हैं जहां तक दावेदारी का सवाल है मैं मजबूती से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहा हूँ और मुझे उम्मीद है पार्टी मुझे मौका देगी और मैं पार्टी की झोली में सीट जीतकर दूंगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *