सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उद्धव गुट के मुस्लिम उम्मीदवार हारून खान ने मंदिर में की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

2 मिनट पढ़ें
हारून खान

उद्धव गुट के मुस्लिम उम्मीदवार हारून खान ने मंदिर में की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हारून खान ने रविवार (17 नवंबर) को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान की आरती उतारी. इस दौरान, पुजारी ने उनके माथे पर टीका भी लगाया. उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने समर्थकों के साथ आसपास के इलाकों का दौरा कर लोगों से संवाद भी स्थापित किया.

इस बीच, उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया. महाराष्ट्र के चुनावी माहौल के बीच हारून खान के मंदिर जाने ने सूबे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हारून खान के बारे में बताया जाता है कि वो गणपति की आरती भी करते हैं और संस्कृत के श्लोक का उच्चारण भी करते हैं.

वर्सोवा से हैं उम्मीदवार
शिवसेना (यूबीटी) ने इस बार उन्हें वर्सोवा से चुनावी मैदान में उतारा है. राजनीतिक दृष्टिकोण से वर्सोवा हाईप्रोफाइल सीट है. यहां सिर्फ मुस्लिमों को रिझाकर जीत का परचम लहरा पाना मुश्किल है.

उद्धव ठाकरे ने हारून को अपने आवास मातोश्री बुलाकर उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया. बीते दिनों ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय को टिकट देने को कहा था.

Advertisement

उद्धव ठाकरे के करीबी हैं हारून
हारून खान उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं. यह उसी का फल है कि उद्धव ठाकरे ने इस बार महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में हारून खान को अपना जौहर दिखाने का मौका दिया है.

30 साल से शिवसेना में हैं हारून खान
वर्सोवा में करीब 1 लाख 10 हजार मतदाता हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे ने एआईएमआईएम और बीजेपी की रणनीति को भेदते हुए हारून खान पर दांव चला है. हारून पिछले 30 सालों से शिवसेना के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रहे हैं. एकनाथ शिंदे द्वारा बगावत का बिगुल फूंके जाने के बावजूद वो उद्धव ठाकरे के साथ ही खड़े रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *