सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नालों की सफाई नगर निगम और दिल्ली सरकार नहीं करा पाई : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : मानसून की पहली बरसात में ही जिस तरह से दिल्ली जलमग्न हो गई थी और दिल्ली नगर निगम तथा दिल्ली सरकार के हाथ पांव फूल गए थे नें यह साबित कर दिया हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम नालों की सफाई नहीं कर पाई | और बरसात नें नगर निगम तथा दिल्ली सरकार की पोल खोल कर रख दी | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं कि 100 प्रतिशत गाद निकालने का दावा पहली मानसून की बारिश में पोल खुल गई, जब पूरी दिल्ली डूब गई थी। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम द्वारा 713 नालों से गाद वास्तविकता में निकाली होती तो दिल्ली की बदहाली का ऐसा मंजर नही दिखता। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है, जबकि पिछले 2 वर्षों में आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। हाजी जरीफ कहते हैं कांग्रेस के प्रदेश नेत्रत्व की मांग है कि दिल्ली के सभी नालों का टेंडर कितनी राशि में हुआ उसकी जानकारी विस्तृत रुप से
सार्वजनिक की जाए और जिन नालों की सफ़ाई विभाग ने खुद की है उसकी जानकारी भी सार्वजनिक हो। हाजी जरीफ ने कहा कि दिल्ली में मानसून की पहली बारिश के बाद दिल्ली जाम होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने निगम द्वारा 30 जून तक नालों की सफाई के ऑडिट के निर्देश दिए थे , जबकि इस ऑडिट पर निगम चुप्पी साधे हुए है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *