सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Mumbai School Bus Accident: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

2 मिनट पढ़ें

Mumbai School Bus Accident: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 2:50 बजे रोड नंबर-11 पर हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस छात्रों को लेकर जा रही थी।

हादसे के समय बस में कुल 18 छात्र सवार थे। पेड़ गिरने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से पेड़ को हटाया गया और सभी छात्रों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में एक 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि चार घायल बच्चों को उपचार के लिए ज़ेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

डीसीपी समीर शेख (जोन-6) ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बीएमसी के एम-वेस्ट वार्ड के सहायक आयुक्त ने भी छात्र की मौत की पुष्टि की है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि पेड़ की स्थिति पहले से खतरनाक थी या नहीं और रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी या नहीं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *