सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये की कीमत का 62 किलो सोना जब्त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक दिन में सबसे ज्यादा सोना जब्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। यहां रविवार को दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 61 किलो सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चारों के कब्जे से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। UAE में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपा रखी थीं। ट्रांजिट समय के दौरान दोहा एयरपोर्ट पर सूडानी नागरिक ने ये बेल्ट सौंपी थी। कतर एयरवेज की फ्लाइट क्रमांक क्यूआर-556 में दोहा से आने वाले 4 भारतीय यात्रियों को रोका गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से मुंबई आए हैं। सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक ख़ास तौर पर डिजाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं। जिसमें कई जेबें थीं, उनके धड़ के चारों तरफ लपेटा गया था। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोने की यह सर्वाधिक मात्रा है। जानकारी के मुताबिक, पहली जब्ती में तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे बेल्ट में छुपाया गया था। उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *