सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से थी पीड़ित

2 मिनट पढ़ें
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से थी पीड़ित

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से थी पीड़ित

Advertisement

 

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। साधना गुप्ता पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। वह करीब 65 वर्ष की थीं और शुगर सहित कई अन्य बीमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां

उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेस में हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *