सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम में मेदांता के डॉक्टरों ने आईसीयू में किया शिफ्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। तकरीबन 82 साल के हो चुके मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। आज दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था। मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवपाल यादव और मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं सेहत खराब होने की खबर सुनने के बाद अखिलेश यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।’ कुछ समय पहले भी मुलायम सिंह यादव को रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में ही चलता है, जिसकी वजह से उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है। जुलाई, 2021 में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। जून, 2019 में भी मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम योगी ने मुलायम सिंह के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *