सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mukul Dev dies: मुकुल देव का निधन: 54 की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mukul Dev dies: मुकुल देव का निधन: 54 की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज अभिनेता मुकुल देव का 23 मई की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। 54 वर्षीय अभिनेता की अचानक मौत से परिवार, प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है।

विंदू दारा सिंह ने मुकुल के निधन की पुष्टि की और कहा कि बीमारी के चलते वह लोगों से मिलना छोड़ चुके थे। वहीं उनकी करीबी दोस्त दीपशिखा नागपाल ने भी दुख जताते हुए बताया कि मुकुल ने कभी अपनी तबीयत की चर्चा नहीं की।

Advertisement

1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मुकुल ने ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर..राजकुमार’, ‘जय हो’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से पहचान बनाई थी। उन्हें अमरीश पुरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

मुकुल देव ने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया था। उनके निधन से भारतीय मनोरंजन जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *