सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेलेंगे,वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मिली जगह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेलेंगे मुकेश कुमार, वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मिली जगह

मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए डेब्यू वनडे मैच खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में डेब्यू टेस्ट मैच खेला था. मुकेश का घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. मुकेश करियर का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अब कप्तान रोहित शर्मा ने भरोसा जताते हुए वनडे डेब्यू का मौका दिया है. मुकेश का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर मुकेश के डेब्यू की जानकारी दी.

मुकेश राइट आर्म मीडिया फास्ट बॉलर हैं. वे घरेलू मैचों में बंगाल के लिए खेलते हैं. इसके साथ-साथ वे रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के लिए भी खेल चुके हैं. मुकेश के घरेलू मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने एक मैच में 2 विकेट लिए थे. अब वे टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू मैच खेलेंगे.

Advertisement

मुकेश ने लिस्ट ए के 24 मैचों में 26 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. वे फर्स्ट क्लास मैचों की 72 पारियों में 151 विकेट हासिल कर चुके हैं. मुकेश ने 33 टी20 मैचों में 32 विकेट लिए हैं. उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी खेलने का मौका मिला था. मुकेश आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. मुकेश लय में हैं और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *