Home मैं भी रिपोर्टर Mukesh Bansal: धमकी से डरने वाला नहीं, बिना किसी भय के सदैव...

Mukesh Bansal: धमकी से डरने वाला नहीं, बिना किसी भय के सदैव जनता की सेवा करूंगा : मुकेश बंसल

0
70

Mukesh Bansal: धमकी से डरने वाला नहीं, बिना किसी भय के सदैव जनता की सेवा करूंगा : मुकेश बंसल

धमकी से डरने वाला नहीं, बिना किसी भय के सदैव जनता की सेवा करूंगा : मुकेश बंसल नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद व नॉर्थ जोन शाहदरा के डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल को 28 मई को समय लगभग दोपहर के 12 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आयी और जैसे ही मुकेश बंसल ने फोन उठाया वैसे ही उस अज्ञात व्यक्ति ने श्री बंसल को गाली देनी शुरू कर दी और फिर कहा कि आज एक कुर्बानी दी है अब तेरी कुर्बानी जल्दी देंगे और फिर दोबारा गाली दे कर फोन रख दिया। श्री बंसल ने बताया कि उन्होंने जफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे अवैध बकरा मंडी लगाने के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई थी और उनकी यह आवाज सोशल मीडिया के माध्यम से कई लाखों लोगों तक पहुंची थी और इस बात पर जनता ने उनका बहुत समर्थन भी किया था क्योंकि अवैध बकरा मंडी लगने के कारण जाफराबाद रोड पर बहुत लंबा जाम लग जाता था और आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन शायद कुछ असामाजिक तत्वों को उनका यह काम पसंद नहीं आया। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की विशेष गाइडलाइन के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बकरा मंडी नहीं लगा सकते है और मैंने उसी के तहत कार्य किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत ज्योति नगर थाने में 29 मई को कर दी है और पुलिस अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इससे संबंधित कोई सुराग खोज लेंगे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(2) के तहत गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है। श्री बंसल ने कहा कि मुझे किसी से कोई डर नहीं है, यह मेरा फर्ज है कि मैं जनता की सेवा करूँ, जनता की सहूलियत के लिए कार्य करूँ और यह मैं सदैव करता रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here