सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

5 साल से नहीं खेला मैच, फिर भी नंबर-1 हैं एमएस धोनी; टी20 वर्ल्ड कप में अमर रहेगा यह रिकॉर्ड!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

5 साल से नहीं खेला मैच, फिर भी नंबर-1 हैं एमएस धोनी; टी20 वर्ल्ड कप में अमर रहेगा यह रिकॉर्ड!

एमएस धोनी ने आखिरी बार कोई टी20 मैच 2019 में खेला था. उसके 5 साल बाद भी टी20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है.

एमएस धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए करीब 4 साल पूरे होने वाले हैं. वहीं भारत के लिए उन्होंने अब तक आखिरी टी20 मैच करीब 5 साल पहले खेला था. धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 6 बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं. धोनी को रिटायर हुए लंबा अरसा बीत चुका है, लेकिन वर्ल्ड कप का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसमें धोनी आज भी सबसे ऊपर हैं. इस रिकॉर्ड के मामले में अच्छे-अच्छे दिग्गज भी उनके सामने पानी भरते हैं.

आज भी बोल रही एमएस धोनी की तूती

Advertisement

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का कीर्तिमान, एमएस धोनी के नाम है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 32 बल्लेबाजों को डिसमिस किया था. उन्होंने 21 बार विकेट के पीछे खड़े रहकर कैच पकड़ा और 11 बार बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया. इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं, जिन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर में 30 डिसमिसल अपने नाम किए. भारतीय विकेटकीपरों की बात करें तो धोनी के बाद दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जो अब तक 11 मैचों में 12 डिसमिसल अपने नाम कर चुके हैं. पंत ने अब तक 11 कैच पकड़े हैं और 1 बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया है.

इसी साल टूटा है एमएस धोनी का कप्तानी का रिकॉर्ड

कहते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं. कुछ हफ्तों पहले तक भारत को टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दिलाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 70 मैचों में 41 जीत दिलाई थीं, लेकिन रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया था. रोहित की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने 58 मैचों में 45 जीत दर्ज की हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *