सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

MP Naxalite: बालाघाट से CM मोहन यादव की नक्सलियों को दो टूक चेतावनी – ‘सरेंडर करो, नहीं तो मारे जाओगे’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

MP Naxalite: बालाघाट से CM मोहन यादव की नक्सलियों को दो टूक चेतावनी – ‘सरेंडर करो, नहीं तो मारे जाओगे’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट जिले में नक्सलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब प्रदेश की धरती पर नक्सलवाद नहीं बचेगा। बालाघाट की लांझी तहसील के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा।”

इस समारोह में वे 64 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति के अवसर पर बोल रहे थे, जो फरवरी में बालाघाट में हुए ऑपरेशन में शामिल थे, जिसमें चार महिला नक्सलियों को मारा गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग निर्दोषों का खून बहाते हैं, अन्याय करते हैं और लाल सलाम का नारा लगाते हैं, उन्हें इस धरती पर जीने का कोई अधिकार नहीं है। यह सरकार अब नरमी नहीं बरतेगी।”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि नक्सली हिंसा को राज्य में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार ऐसी ताकतों के खिलाफ पूरी ताकत से जवाब देगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के नए रुख और सख्त नीति का संकेत माना जा रहा है। यह बयान न सिर्फ नक्सलियों के लिए सीधी चेतावनी है बल्कि सुरक्षाबलों के मनोबल को भी बढ़ाने वाला है।

पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे बहादुरों के साथ हमेशा खड़ी है जो नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *